कई जगह टूटी फोरलेन की रेलिंग, हादसे का डर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 9:42 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन (सदर): शहर के बीच से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा राष्ट्रीय राज्य मार्ग दो (फोरलेन) सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगायी गयी लोहे की रेलिंग कई जगह टूट गयी हैं. इसके कारण एनएच दो से गुजरने वाले ट्रक, बस चालकों, दो पहिया, चार पहिया या पैदल जाने चलने लोगों को भय बना रहता है. […]
विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन (सदर): शहर के बीच से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा राष्ट्रीय राज्य मार्ग दो (फोरलेन) सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगायी गयी लोहे की रेलिंग कई जगह टूट गयी हैं. इसके कारण एनएच दो से गुजरने वाले ट्रक, बस चालकों, दो पहिया, चार पहिया या पैदल जाने चलने लोगों को भय बना रहता है.
रेलिंग टूटने से सबसे ज्यादा रात के समय गुजरने वाले चालकों को परेशानी होती है. कई बार गाड़ियां अनियंत्रित हो कर नीचे चली आती हैं. इसके कारण कई बड़ी दुर्घटना होते बच गयी है. सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानी होती है, जिनको फोर लेन के लिंक पर आते-जाते हैं या फिर लिंक रोड के किनारे घर हैं. फोरलेन पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलिंग लगायी गयी है. लेकिन, टूटी रेलिंग पर फोरलेन के अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है. शायद, अधिकारी भी किसी हादसे के इंतजार में हैं.
इन जगहों पर टूटी हुई है रेलिंग
शहर से गुजरने वाले फोर लेन की सुरक्षा रेलिंग उत्तरी किनारे पाली पुल के समीप, सोन पुल से पहले उत्तरी टर्निग के पास, न्यू डिलियां एससी/एसटी थाना व नगर पर्षद बस स्टैंड के पास टूटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










