झाड़-फूंक को लेकर युवती को चाचा ने पीटा

भभुआ(सदर). सोमवार को सोनहन थाना क्षेत्र के बड़का कझार गांव में झाड़ फूंक को लेकर एक चाचा ने अपनी भतीजी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. चाचा की पिटाई से घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़का कझार गांव की रहनेवाली 16 वर्षीय […]
भभुआ(सदर). सोमवार को सोनहन थाना क्षेत्र के बड़का कझार गांव में झाड़ फूंक को लेकर एक चाचा ने अपनी भतीजी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. चाचा की पिटाई से घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़का कझार गांव की रहनेवाली 16 वर्षीय युवती प्रमीला कुमारी अपने ऊपर भूत प्रेत की आशंका को लेकर ओझा गुनी के यहां झाड़ फूंक करवाने गयी हुई थी.
इसी दौरान युवती के चाचा मुन्ना पासवान वहां पहुंचे और युवती को डंडे से पीटने लगे. चाचा की पिटाई से युवती बुरी तरह से घायल हो गयी.जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. इस संबंध में घायल युवती के परिजनों द्वारा सोनहन थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










