सदस्यता अभियान चलाने पर जोर

Published at :06 Jan 2015 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता अभियान चलाने पर जोर

सासाराम (ग्रामीण): लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह आयोजित किया. पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अशोक पासवान के अभिनंदन समारोह में नेताओं ने कहा कि इससे लोजपा को मजबूती मिलेगी. इस मौके पर आयोजित समारोह को गोपालजी सिंह, जनेश्वर पासवान, पुलिस पासवान, उमेश प्रसाद […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण): लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह आयोजित किया. पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अशोक पासवान के अभिनंदन समारोह में नेताओं ने कहा कि इससे लोजपा को मजबूती मिलेगी.

इस मौके पर आयोजित समारोह को गोपालजी सिंह, जनेश्वर पासवान, पुलिस पासवान, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, रामाधार पासवान, शकुंतला आजाद, विजय कुमार तांतो व लल्लू पांडेय आदि ने संबोधित किया. नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस व सांसद चिराग पासवान को बधाई दी.

नेताओं ने कहा कि अशोक कुमार को सचिव बनाये जाने से जिले में लोजपा मजबूत हुआ है. इस दौरान लोजपा नेताओं ने संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान चलाने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा भी की. सभी ने राज्य सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार से भाजपा के अलग होने के बाद से बिहार की स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन