कई मामलों में वांछित मुन्ना गुप्ता गिरफ्तार

Published at :02 Jan 2015 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
कई मामलों में वांछित मुन्ना गुप्ता गिरफ्तार

सासाराम (नगर) : डालमियानगर में छात्र की मौत के बाद तोड़-फोड़ व आगजनी के मामले में आरोपित कुख्यात अपराधी मुन्ना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी ने बताया कि दो माह पहले डालमियानगर में छात्र की मौत के बाद हुई तोड़ फोड़ व आगजनी के मामले में मुन्ना गुप्ता को पुलिस ने बुधवार […]

विज्ञापन
सासाराम (नगर) : डालमियानगर में छात्र की मौत के बाद तोड़-फोड़ व आगजनी के मामले में आरोपित कुख्यात अपराधी मुन्ना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी ने बताया कि दो माह पहले डालमियानगर में छात्र की मौत के बाद हुई तोड़ फोड़ व आगजनी के मामले में मुन्ना गुप्ता को पुलिस ने बुधवार की रात बसती मोड़ पर गिरफ्तार करने गयी थी.
पुलिस को देखते ही मुन्ना गोली चलाने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. उससे एक कट्टा, सात गोलियां व तीन खोखे बरामद किये गये.
डीएसपी ने बताया कि मुन्ना पर पहले से लूट व डकैती के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस को उसकी कई मामलों में तलाश थी. नक्सलियों से सांठ-गांठ के आरोप में वह जेल भी जा चुका है. उसका आपराधिक रेकॉर्ड खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल वह दलित सद्भावना मोरचा का महासचिव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन