योजनाओं की जांच नहीं करने पर होगी कार्रवाई

सासाराम (रोहतास): जिले में कार्यान्वित एकीकृत कार्य योजना के तहत सामुदायिक भवन, स्टेडियम, सड़क व अन्य योजनाओं की जांच का जिम्मा प्रशासनिक पदाधिकारी व तकनीकी पदाधिकारियों को दिया गया है. लेकिन, अब तक कई अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन समर्पित किया है. जिला योजना पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रशासनिक पदाधिकारी इष्टदेव महादेव व तकनीकी […]
सासाराम (रोहतास): जिले में कार्यान्वित एकीकृत कार्य योजना के तहत सामुदायिक भवन, स्टेडियम, सड़क व अन्य योजनाओं की जांच का जिम्मा प्रशासनिक पदाधिकारी व तकनीकी पदाधिकारियों को दिया गया है.
लेकिन, अब तक कई अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन समर्पित किया है. जिला योजना पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रशासनिक पदाधिकारी इष्टदेव महादेव व तकनीकी पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता नरेंद्र सिंह एवं कुछ अन्य अधिकारियों ने जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया है.
परंतु, अधिकांश प्रशासनिक व तकनीकी पदाधिकारी द्वारा योजनाओं की जांच कर प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया है. उन्हें पुन: 31 दिसंबर तक योजनाओं की जांच कर प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. जांच प्रतिवेदन नहीं दिये जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा उन सभी अधिकारियों का वेतन रोकते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि जांच प्रतिवेदन नहीं दिये जाने पर 26 दिसंबर को ग्रामीण कार्य विभाग, बिक्रमगंज के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार व डेहरी के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार के वेतन पर जिलाधिकारी ने रोक लगा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










