बरबाद हो चुके कई परिवार

Published at :29 Dec 2014 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
बरबाद हो चुके कई परिवार

कम समय में अमीर बनने के चक्कर में गंवा रहे मेहनत की कमाई डालमियानगर(रोहतास) : बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भी शहर में लॉटरी का अवैध कारोबार पर जोरों पर है. इस धंधे से जुड़े कारोबारियों द्वारा उन्हीं लोगों को लॉटरी का टिकट दिया जाता है, जो पहले से लॉटरी की खरीद-बिक्री करते […]

विज्ञापन
कम समय में अमीर बनने के चक्कर में गंवा रहे मेहनत की कमाई
डालमियानगर(रोहतास) : बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भी शहर में लॉटरी का अवैध कारोबार पर जोरों पर है. इस धंधे से जुड़े कारोबारियों द्वारा उन्हीं लोगों को लॉटरी का टिकट दिया जाता है, जो पहले से लॉटरी की खरीद-बिक्री करते थे. वहीं, कम समय में अमीर बनने का सपना देखनेवाले लोग ही लॉटरी के चक्कर में आ रहे हैं. लालच में अपनी अपनी मेहनत की कमाई लॉटरी में गंवा रहे हैं. लॉटरी के चक्कर में कई लोग व परिवार बरबाद हो चुके हैं. ?
एक माह पहले प्रभात खबर अखबार में लॉटरी से जुड़ी की खबर छपने के बाद एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने संज्ञान लेते हुए लॉटरी के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए डेहरी नगर थाना को निर्देश दिया था. इसकी भनक लॉटरी कारोबारियों को मिली और वे लोग करीब 15 दिनों तक अपने कारोबार बंद कर दिये. इसके बाद पुलिस व प्रशासन को शिथिल होता देख पुन: लॉटरी का कारोबार शुरू हो गया. लॉटरी का धंधा डेहरी बाजार, बारह पत्थर, स्टेशन रोड, पड़ाव मैदान व बाबूगंज समेत शहर के कई चाय व पान की दुकानों पर चोरी-छिपे चल रहा है. साथ ही, कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में भी लॉटरी का धंधा चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन