शराब के खिलाफ खोला मोरचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2014 10:51 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : प्रगतिशील महिला मंच के जिला इकाई ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोरचा खोल दिया है.मंच ने एक अभियान के दौरान बांसा में रविवार को 80 पैकेट अवैध शराब के पाउच को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. अभियान का नेतृत्व मंच के सचिव जयमाला तिवारी ने किया.श्रीमती तिवारी ने बताया कि […]
विज्ञापन
सासाराम कार्यालय : प्रगतिशील महिला मंच के जिला इकाई ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोरचा खोल दिया है.मंच ने एक अभियान के दौरान बांसा में रविवार को 80 पैकेट अवैध शराब के पाउच को जब्त कर उसे नष्ट कर दिया.
अभियान का नेतृत्व मंच के सचिव जयमाला तिवारी ने किया.श्रीमती तिवारी ने बताया कि बिहार सरकार की नयी शराब नीति बिहार के लोगों के लिए अच्छा नहीं है. नीति का विरोध करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन व उत्पाद विभाग के निष्क्रियता की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अब महिलाएं घरों में नहीं बैठेंगी. ऐसे समाज विरोधी गतिविधियों के खिलाफ महिलाओं के गोलबंदी पर बल दिया तथा महिलाओं सहित प्रबुद्ध नागरिकों से अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया. मंच ने जब्त शराब को नष्ट कर फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










