किशोर को जला कर मारनेवाला गिरफ्तार

Published at :17 Oct 2014 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
किशोर को जला कर मारनेवाला गिरफ्तार

काराकाट (रोहतास) : रोहतास जिले में काराकाट थाने के मोहनपुर गांव में बुधवार को केरोसिन छिड़क कर एक किशोर सांईं राम की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित कुलकुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उधर, मारे गये किशोर के परिजनों और ग्रामीणों ने शव रख कर बिक्रमगंज-डेहरी मार्ग […]

विज्ञापन
काराकाट (रोहतास) : रोहतास जिले में काराकाट थाने के मोहनपुर गांव में बुधवार को केरोसिन छिड़क कर एक किशोर सांईं राम की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित कुलकुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उधर, मारे गये किशोर के परिजनों और ग्रामीणों ने शव रख कर बिक्रमगंज-डेहरी मार्ग को जाम कर दिया. बाद में घटना की जांच करने पहुंचे डीएम, एसपी व दूसरे अधिकारियों ने माहौल को ठंडा करने की कोशिश की. नियमानुकूल मुआवजे के रूप में 2.81 लाख रुपये देने की बात कही.
इस पर गांववालों ने जाम हटा लिया. इसके बाद शव का दाह-संस्कार कर दिया गया. बकरी से फसल चराने को लेकर बुधवार की सुबह हुए विवाद के कारण मोहनपुर गांव के ही जीउत राम के 15 वर्षीय पुत्र सांईं राम की कुलकुल सिंह ने पिटाई कर दी और उसके शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी. आग से बुरी तरह झुलसे सांईं राम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी.
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इस मामले का पैक्स चुनाव से कुछ लेना-देना नहीं. घटना के विरोध में गुरुवार की सुबह भाकपा (माले) के नेता व पूर्व विधायक अरुण सिंह के नेतृत्व में गांववालों ने बिक्रमगंज-नासरीगंज-डेहरी सड़क को जाम कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन