दलित किशोर को जिंदा जलाकर मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2014 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के मोहनपुर गांव में खेत में लगी धान की फसल को बकरी से चराने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने आज एक दलित किशोर के शरीर पर केरोसिन तेल उडेलकर जिंदा जला दिया. अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार दास ने बताया कि मृतक किशोर का नाम साई […]
विज्ञापन
सासाराम : बिहार के रोहतास जिले के मोहनपुर गांव में खेत में लगी धान की फसल को बकरी से चराने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने आज एक दलित किशोर के शरीर पर केरोसिन तेल उडेलकर जिंदा जला दिया.
अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार दास ने बताया कि मृतक किशोर का नाम साई राम (15) है और वह मोहनपुर गांव निवासी है. उन्होंने बताया कि उसके पिता जीउत राम ने उन्हें सूचित किया है कि आज अपराहन उनके गांव के कुछ लोगों ने साई राम पर उनके खेत में लगी धान की फसल को चराने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की थी, पर विवाद का निपटारा करके वह अपने पुत्र को घर ले आए थे.
जीउत राम ने पुलिस को बताया कि बाद में देर शाम वही लोग उसके घर में आये और उनके पुत्र साई राम के शरीर पर केरोसिन तेल उडेलकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल अवस्था में साई राम को विक्रम अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने इलाज के क्रम में दम तोड दिया. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










