गार्डो को बंधक बना कर लाखों के सामान की लूट

सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थाने के कंचनपुर गांव के पास फोरलेन सड़क के किनारे स्थित पावर प्रोजेक्ट के स्टोर पर तैनात गार्डो को बंधक बना कर लुटेरों ने मंगलवार की रात लाखों रुपया का सामान लूट लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर चोरी गये सामान का आकलन किया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद […]
सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थाने के कंचनपुर गांव के पास फोरलेन सड़क के किनारे स्थित पावर प्रोजेक्ट के स्टोर पर तैनात गार्डो को बंधक बना कर लुटेरों ने मंगलवार की रात लाखों रुपया का सामान लूट लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर चोरी गये सामान का आकलन किया.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कंचनपुर गांव के पास टाटा ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक पावर प्रोजेक्ट के स्टोर के गार्डो को बंधक बना कर सामान लूट ले जाने की सूचना मिली थी. इसकी जांच की गयी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में लूट संदिग्ध लग रही है, लेकिन जल्दी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं. पुलिस घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










