दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2014 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : दरिगांव थाने के सासाराम-दरिगांव पथ पर बड़ुई मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. मरनेवालों में दादी व पोता भी शामिल हैं. मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सासाराम-दरिगांव पथ पर बड़ुई मोड़ के […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : दरिगांव थाने के सासाराम-दरिगांव पथ पर बड़ुई मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. मरनेवालों में दादी व पोता भी शामिल हैं. मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सासाराम-दरिगांव पथ पर बड़ुई मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हुई.
इसमें करसेरूआ के 23 वर्षीय संतोष कुमार, उनकी दादी 70 वर्षीया बासकली कुंवर व सोनगांवां के 25 वर्षीय टुनटुन दुबे की मौत हो गयी. संतोष कुमार की मौत सदर अस्पताल पहुंचने के बाद हुई. हादसे में सुनील कुमार सिंह (सोनगांवां) व तेज बहादुर सिंह (करसेरूआ) गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










