टेंपो पलटने से 10 घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2014 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

डालमियानगर : डेहरी नासरीगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को मकराइन गांव के निकट मालवाहक टेंपो के पलट जाने के कारण 10 सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुसौला निवासी सुरेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, कामेश्वर यादव, रमेश यादव, भोला कुमार, […]
विज्ञापन
डालमियानगर : डेहरी नासरीगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को मकराइन गांव के निकट मालवाहक टेंपो के पलट जाने के कारण 10 सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुसौला निवासी सुरेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, कामेश्वर यादव, रमेश यादव, भोला कुमार, पिंटू कुमार, छोटे लाल, नेहाल अंसारी व विकास कुमार सब्जी बेच कर डेहरी से मालवाहक टेंपो से अपने घर भुसौला जा रहे थे. इसी बीच उक्त स्थल पर सड़क खराब होने के कारण टेंपो पलट गया.
ग्रामीण संजय कुमार व रमेश सिंह ने बताया कि ओवर लोडेड बालू लदे वाहनों के परिचालन से सड़क खराब हो गयी है.अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होंने बताया कि तत्काल बालू लदे वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं लगाया गया तो बाध्य हो ग्रामीण मुख्य मार्ग जाम करने पर विवश हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










