सीमावर्ती जिले में हुए बम धमाके को देखते हुए चला छापेमारी अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौहट्टा : लोकसभा चुनाव को लेकर निर्माणाधीन सड़क व सोन तटीय गांवों में स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बीडीओ व सीओ की देखरेख में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सोन नदी को पार करने वाले संदिग्ध यात्रियों, उनके बैग व नाव का भी जांच की गयी. निर्माणाधीन सड़क के विभिन्न पुल […]
विज्ञापन
नौहट्टा : लोकसभा चुनाव को लेकर निर्माणाधीन सड़क व सोन तटीय गांवों में स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बीडीओ व सीओ की देखरेख में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सोन नदी को पार करने वाले संदिग्ध यात्रियों, उनके बैग व नाव का भी जांच की गयी.
निर्माणाधीन सड़क के विभिन्न पुल पुलिया पर मेटल डिटेक्टर व डीएसपी रैंक के डाग से जांच की जा रही है. लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण हो सके तथा किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अलग-अलग टीम बनाकर क्षेत्र में जवानों को भेजा जा रहा है.
बीडीओ बैजू मिश्रा व सीओ ब्रजबिहारी कुमार पुलिस की व्यवस्था को देख सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दे रहे हैं. नौहट्टा थानाध्यक्ष कृपाशंकर साह डबुआ मोड़, उल्ली घाट, मनोहर घाट, चुटिया थानाध्यक्ष रवि भूषण कुमार पंडुका घाट, तिउरा घाट, यदुनाथपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार नेवरिया घाट व यूपी की सीमा पर 24 घंटे अपनी निगरानी रख रहे है.
सीआरपीएफ के सुभाष चंद्र झा व अनीश कुमार सिन्हा इस चिलचिलाती धूप में कभी सोन के गर्म बालुओं में छापेमारी कर रहे हैं, तो कभी पहाड़ के दहकते पत्थरों के बीच घुमते नजर आ रहे हैं. सासाराम में प्रधानमंत्री के आगमन को देख तेरी हुए पुलिस चौकसी और काफी तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










