ट्रक ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष से मांगी रंगदारी

सासाराम (नगर) : जिला ट्रक ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह से अज्ञात लोगों द्वारा फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में अध्यक्ष ने मॉडल थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. मॉडल थानाध्यक्ष मोहम्मद […]
सासाराम (नगर) : जिला ट्रक ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह से अज्ञात लोगों द्वारा फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में अध्यक्ष ने मॉडल थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. मॉडल थानाध्यक्ष मोहम्मद जुबैर अहमद के मुताबिक आवेदन में अंकित बातों के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
अध्यक्ष ने अपने आवेदन में कहा है कि गुरुवार को मोबाइल के दूरभाष संख्या-9199195997 से एक व्यक्ति द्वारा फोन किया गया तथा पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की गयी. व्यक्ति ने रंगदारी की उक्त रकम नहीं दिये जाने की स्थिति में जिंदा नहीं रहने की बात भी कही. थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










