सासाराम में इंटर की छात्रा की हत्या मामला : तेजस्वी ने ट्वीट कर नीतीश सरकार से पूछा ये सवाल

सासाराम : बिहार के सासाराम में कॉलेज गयी इंटर कीएक छात्रा का शव बरामद होने को लेकर सूबे में सियासी बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है. राजद के युवा नेता एवं सदन में प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नेइसमामले पर ट्वीट कर नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है.साथ हीउन्होंने मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार से सवालभी पूछा […]
सासाराम : बिहार के सासाराम में कॉलेज गयी इंटर कीएक छात्रा का शव बरामद होने को लेकर सूबे में सियासी बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है. राजद के युवा नेता एवं सदन में प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नेइसमामले पर ट्वीट कर नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है.साथ हीउन्होंने मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार से सवालभी पूछा है.
फिर बिहार के सासाराम में एक मासूम बेटी का सामूहिक बलात्कार कर मर्डर कर दिया।
WHAT ALL THIS HAPPENING? WHERE IS MORALITY?
WHERE IS CONSCIENCE?Mr. CM, Why are you silent?
What you need to speak up?— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 23, 2018
सासाराम में मृतक छात्रा के शरीर पर चोट तथा धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. घटनाको लेकर इलाके के लोग खासे आक्रोशित हैं. बताया जाता है कि 17 वर्षीय युवती की हत्या करने के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया. मृतक लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है.आशंका जतायी जा रही हैकि कुछ असामाजिक तत्वों ने लड़की के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




