सड़क पर ही बालू लदे वाहन छोड़ भागे ड्राइवर, लगा 10 किमी लंबा जाम

सासाराम शहर : सासाराम टॉल प्लाजा के दोनों ओर गुरुवार को 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जिससे यात्रियों, मरीजों, पर्यटकों समेत बाईक सवार यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ी. सुबह आठ बजे ही जिले के वरीय पदाधिकारियों ने टॉल प्लाजा के समीप पहुंच ओवर लोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दिया. जिससे बालू […]
सासाराम शहर : सासाराम टॉल प्लाजा के दोनों ओर गुरुवार को 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जिससे यात्रियों, मरीजों, पर्यटकों समेत बाईक सवार यात्रियों को भी फजीहत झेलनी पड़ी. सुबह आठ बजे ही जिले के वरीय पदाधिकारियों ने टॉल प्लाजा के समीप पहुंच ओवर लोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दिया. जिससे बालू लदे वाहनों के चालक अपने वाहन सड़क पर ही छोड़ भाग निकले. जिससे पहले पूरब की सड़के जाम होना शुरू हो गया. धीरे-धीरे पश्चिम की ओर की भी सड़कें जाम हो गयी.
दो तीन घंटे बीतने के बाद नौबत यह आ गई की वाहनों की कतार पूरब की ओर ताराचंडी तो पश्चिम की ओर शिवसागर से भी आगे पहुंच गयी. इस कारण वाराणसी रेफर औरंगाबाद, सासाराम, डेहरी, तिलौथू के मरीजों को भी टॉल प्लाजा पर इंतजार करना पड़ा. टॉल प्रबंधक विवेक विमल ने बताया कि टॉल के समिप दो दिनों से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




