नासरीगंज में ईद की पूर्व संध्या पर बजाया गया था पाक समर्थित गीत

Published at :19 Jun 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
नासरीगंज में ईद की पूर्व संध्या पर बजाया गया था पाक समर्थित गीत

रोहतास : नासरीगंज में ईद की पूर्व संध्या पर एक पाकिस्तान समर्थित गीत डीजे पर बजाने और उसकी धुन पर जम कर थिरकने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने एसपी से की. एसपी के निर्देश […]

विज्ञापन

रोहतास : नासरीगंज में ईद की पूर्व संध्या पर एक पाकिस्तान समर्थित गीत डीजे पर बजाने और उसकी धुन पर जम कर थिरकने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना का वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने एसपी से की. एसपी के निर्देश पर नासरीगंज थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

अब तक की तहकीकात के मुताबिक यूट्यूब से ऑडियो लिंक कर यह भारत विरोधी गीत बजाया गया था. इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाये गये. यह घटना नासरीगंज नगर पंचायत क्षेत्र की है. डीजे मालिक सहित डेढ़ दर्जन लोगों पर देशद्रोही गाने बजाने का मामला दर्ज किया गया है. जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनमें डीजे मालिक आशीष कुमार, डीजे वाहन का चालक मुकेश कुमार, नारेबाजी के आरोप में मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद राजा खान, गोल्डन हुसैन, मोहम्मद मेराज, आसिफ परवेज व मोहम्मद मुजाहिद शामिल हैं.

एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद कुछ युवक डीजे की धुन पर मुजाहिद समर्थित गाना बजाते हुए निकले और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाये. इस गाने को लेकर वातावरण तनावपूर्ण हो गया. हालांकि, ईद को लेकर प्रशासन ने संयम से काम लिया, लेकिन दूसरे दिन यह कृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मोतिहारी : सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने के बाद सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने बंजरिया पंडाल स्थित मोतिहारी-बेतिया पथ को जाम कर दिया. इस मामले ने तूल पकड़ा, लेकिन सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश को पुलिस व प्रशासन तथा समाज के जागरूक लोगों की पहल ने नाकाम कर दिया. यहां तक कि जिस युवक पर तस्वीर वायरल करने का आरोप लगा है, उसके परिजन खुद ही आगे आये और कहा कि वे शर्मिंदा हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन