प्रेमी ने की प्रेमिका के भाई की पिटाई

Published at :25 May 2014 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी ने की प्रेमिका के भाई की पिटाई

सासाराम (ग्रामीण) : 11 दिन पूर्व डेहरी के नीलकोठी से ट्यूशन कर घर लौटने के क्रम में प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका को सासाराम पुलिस ने निबंधन न्यायालय से बरामद कर लिया है. बरामद प्रेमी युगल न्यायालय में शादी करने पहुंचे थे. इसी दौरान प्रेमिका के भाई अखिलेश कुमार ने उन्हें देख लिया. प्रेमी […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : 11 दिन पूर्व डेहरी के नीलकोठी से ट्यूशन कर घर लौटने के क्रम में प्रेमी के साथ फरार हुई प्रेमिका को सासाराम पुलिस ने निबंधन न्यायालय से बरामद कर लिया है. बरामद प्रेमी युगल न्यायालय में शादी करने पहुंचे थे. इसी दौरान प्रेमिका के भाई अखिलेश कुमार ने उन्हें देख लिया. प्रेमी के साथ कहा सुनी हो गयी.

अखिलेश अपनी बहन को अपने साथ ले जाने लगा, तभी प्रेमी न्यू एरिया निवासी पिंकू कुमार ने प्रेमिका के भाई की पिटाई कर दी. वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर डीएसपी कार्यालय को सौंप दिया. डीएसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल को रखा गया है तथा इसकी सूचना डेहरी पुलिस को दे दी गयी है. दोनों को डेहरी भेजा जायेगा. बताया जाता है कि प्रेमिका हंसमुख कुमारी (16 वर्ष) (काल्पनिक नाम) डेहरी के नीलकोठी निवासी है, जो जो विगत 17 मई को न्यू एरिया (जोड़ा मंदिर) निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र पिंकु के साथ भाग गयी थी. लड़की के भाई ने स्थानीय थाने में लिखित सूचना दे दी है. पुलिस के मुताबिक बरामद प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने पर रजामंदी व्यक्त कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन