पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने 6 माह की बेटी को नहर में डुबो कर मार डाला

Published at :13 Jun 2018 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने 6 माह की बेटी को नहर में डुबो कर मार डाला

रोहतास : बिहार में रोहतास जिले के डालमिया नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू गंगौली गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची रोशनी कुमारी की नहर में डुबो कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, न्यू गंगौली निवासी करण व उसकी पत्नी पूजा के बीच विवाद चल रहा था. बुधवार […]

विज्ञापन

रोहतास : बिहार में रोहतास जिले के डालमिया नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू गंगौली गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची रोशनी कुमारी की नहर में डुबो कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, न्यू गंगौली निवासी करण व उसकी पत्नी पूजा के बीच विवाद चल रहा था. बुधवार की दोपहर वह अपने ससुराल न्यू डिलियां से अपनी बेटी को लेकर नहर पहुंचा और नहर के पानी में ही बेटी को डुबो कर उसकी जान ले ली. करण फिलहाल फरार बताया जाता है. मृतका के नाना साकेंद्र चौधरी ने घटना की शिकायत पुलिस में की. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बच्ची के नाना साकेंद्र चौधरी की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. न्यू गंगोली नहर से बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है. फिलहाल आरोपित करण फरार है. प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का लगता है. जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि गंगौली गांव निवासी साकेंद्र चौधरी की 20 वर्षीय बेटी पूजा की शादी जून 2017 में न्यू डिलियां निवासी घुरफेंकन चौधरी के 23 वर्षीय बेटे करण चौधरी के साथ हुई थी. दोनों की शादी के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ, जो अभी छह माह की थी. बच्ची के जन्म के बाद से ही अक्सर करण और पूजा में किसी न किसी बात को लेकर विवाद हुआ करता था. विवाद के कारण पूजा अपने मायके चली आयी थी. पूजा को मायके आये अभी एक डेढ़ माह ही हुआ था कि पति विदाई कराने के लिए ससुराल न्यू गंगौली आ गया. पत्नी अभी जाना नहीं चाहती थी.

विदाई नहीं होने से नाराज पति ने चुपके से सोई हुई बच्ची को उठाया और भाग निकला. गुस्से में उसने बच्ची की न्यू गंगौली शिव मंदिर के सामने नहर में डुबो कर हत्या कर दी. मृतका की मां पूजा देवी ने कहा कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बच्ची को लेकर अक्सर ताना मारा जाता था. आखिर पति ने ही बेटी की जान ले ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन