राजू कुमार समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध शनिवार की देर शाम थाना में प्राथमिकी दर्ज

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ के कार्यालय में बीडीओ सुशील कुमार के साथ हुई मारपीट के मामला में प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान,वार्ड सदस्य राजू कुमार समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध शनिवार की देर शाम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि बीडीओ ने आवेदन में प्रमुख पर अपने […]
अकोढ़ीगोला (रोहतास) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ के कार्यालय में बीडीओ सुशील कुमार के साथ हुई मारपीट के मामला में प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान,वार्ड सदस्य राजू कुमार समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध शनिवार की देर शाम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि बीडीओ ने आवेदन में प्रमुख पर अपने साथियों के साथ जान मारने की नियत से बैठक के दौरान कार्यालय कक्ष में घुस कर मेरा गला दबाया. जिससे मेरी सांसें फूलने लगी.
बैठक में मौजूद जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सीओ विकास कुमार, बीसीओ संजय मिश्रा, पीओ (मनरेगा) मिथलेश सिंह, मनरेगा के कनीय अभियन्ता राधाकृष्ण, कृषि समन्वयक उपेन्द्र तिवारी ने प्रखंड प्रमुख के हाथ से मेरी गर्दन छुड़वायी. उसी दौरान प्रमुख ने 40 हजार रुपये और चेन छीन लिये. गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. टेबल पर रखे ओडीएफ से संबंधित कागज फाड़ दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




