राजपुर के बीडीओ व दो दारोगाओं समेत सात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध वारंट जारी

सासाराम कोर्ट : एडीजे-सात गोपाल जी की न्यायालय ने भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी से जुड़े मामले में गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित न होने पर राजपुर के थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह, दारोगा मैनेजर सिंह, बीडीओ वरुण केतन समेत सात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध वारंट निर्गत किया है. गौरतलब है कि 11 अगस्त, 2016 […]
सासाराम कोर्ट : एडीजे-सात गोपाल जी की न्यायालय ने भारी मात्रा में गांजे की बरामदगी से जुड़े मामले में गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित न होने पर राजपुर के थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह, दारोगा मैनेजर सिंह, बीडीओ वरुण केतन समेत सात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध वारंट निर्गत किया है. गौरतलब है कि 11 अगस्त, 2016 को राजपुर पुलिस ने सबया गांव से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया था, जिसमें बीडीओ, दारोगा व अन्य सात पुलिस कर्मियों की गवाही के लिए मामला सत्र न्यायालय में लंबित चल रहा है.
काफी दिनों से नोटिस जारी होने के बावजूद कोर्ट में गवाही के लिए उपस्थित नहीं होने पर इन सभी के विरुद्ध वारंट निर्गत किया है. गौरतलब है कि यहां के न्यायालयों में तकरीबन एक हजार मामले वर्षों से सरकारी गवाहों की गवाही के लिए लंबित पड़े हैं. एक जानकारी के मुताबिक जिले से बदल कर दूसरे जगह चले गये चार दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध वर्षों से जारी वारंट पुलिस मुख्यालय के गतलखाने में पड़े हैं. लगभग दो दर्जन पुलिस अधिकारियों के वेतन निकासी पर न्यायालय द्वारा लगायी गयी रोक बेअसर साबित हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




