रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई

Published at :07 Jun 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई

अकोढ़ीगोला : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रामपरीखा सिंह के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को साधुवाद दिया. जिला प्रवक्ता बनारसी कुशवाहा व युवा प्रदेश महासचिव डब्लू कुशवाहा ने कहा कि रामपरिखा सिंह को प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी गयी […]

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रामपरीखा सिंह के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को साधुवाद दिया. जिला प्रवक्ता बनारसी कुशवाहा व युवा प्रदेश महासचिव डब्लू कुशवाहा ने कहा कि रामपरिखा सिंह को प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनके दृढ़ इच्छा शक्ति व लगनशीलता के कारण पार्टी में मजबूती आयेगी. कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सुनील गुप्ता, डेहरी प्रखंड अध्यक्ष जयनाथ वर्मा, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा, सोनू कुमार, मोहन सिंह, देवकुमार सिंह, कुंवर सिंह, पिंटु कुमार, उदय कुमार, विजय सिंह, अजीत कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन