शहर में हर घर में दिया जायेगा हरा और नीला डस्टबीन

Published at :01 Jun 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में हर घर में दिया जायेगा  हरा और नीला डस्टबीन

शहर के 40 वार्डों में होल्डिंग के अनुसार बांटे जायेंगे दो-दो डस्टबीन अलग-अलग रखा जायेगा सूखा व गीला कचरा सासाराम नगर : सासाराम शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पर्षद ने गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ाया है. पहले की योजना के अनुसार शहर में वार्ड 40 व 39 में मुख्य पार्षद कंचन […]

विज्ञापन
शहर के 40 वार्डों में होल्डिंग के अनुसार बांटे जायेंगे दो-दो डस्टबीन
अलग-अलग रखा जायेगा सूखा व गीला कचरा
सासाराम नगर : सासाराम शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर पर्षद ने गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ाया है. पहले की योजना के अनुसार शहर में वार्ड 40 व 39 में मुख्य पार्षद कंचन देवी व उप मुख्य पार्षद विजय महतो ने संयुक्त रूप से डस्टबीन वितरण का शुभारंभ किया. वार्ड 40 के पार्षद राजीव रंजन व वार्ड 39 की पार्षद संगीता देवी होल्डिंग के अनुसार डस्टबीन का वितरण किये. प्रत्येक घर में हरा व नीला डस्टबीन देने की नगर पर्षद की योजना हैं.
सुखा व गीला कचरा इकट्ठा करने के लिए प्रत्येक घर को हरा व नीला डस्टबीन उपलब्ध कराया जा रहा है. लोग अपने घरों का कचरा डस्टबीन में रखेंगे और नगर पर्षद के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन उनके घरों से कचरा उठायेंगे ऐसी व्यवस्था की शुरुआत की गयी है. गुरुवार को इस योजना की शुरुआत हुई है. अगले 15 दिनों में शहर के सभी घरों में डस्टबीन उपलब्ध करा दिया जायेगा.
घर-घर जाकर कचरा उठायेंगे सफाई कर्मचारी
वार्ड 40 में 550 व 39 में 350 घरों में बांटे डस्टबीन
गुरुवार को वार्ड 40 में 550 होल्डिंग को दो-दो डस्टबीन बांटा गया. वार्ड पार्षद ने बताया कि हमारे वार्ड में जितने भी होल्डिंग है सबको डस्टबीन दिया गया. साथ ही इसके इस्तेमाल की जानकारी दी गयी. वार्ड 39 में वार्ड पार्षद ने बताया कि हमारे वार्ड के सभी घरों में डस्टबीन दे दी गयी. लोगों से कहा गया कि शहर को स्वच्छ रखने में नगर पर्षद को सहयोग करे सबसे सहयोग से ही इस योजना को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया जा सकता हैं. सबका सहयोग मिले तो स्वच्छता में शहर प्रदेश में अग्रणी होगा.
शहर को स्वच्छ रखने की नगर पर्षद ने की अनूठी पहल
शहर को स्वच्छ रखने की नगर पर्षद ने अनूठी पहल की है. हालांकि, यह पहले की ही योजना है लेकिन नगर पर्षद की वर्तमान सरकार इस योजना की शुरुआत की है. डस्टबीन देने की योजना से शहर के घरों का कचरा इधर-उधर नही फेंका जायेगा. लोग अपने घरों का कचरा उस डस्टबीन में रखेंगे और नगर पर्षद के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन उक्त कचरा को उठाकर डंपिंग स्थल पर ले जायेंगे. इसके लिए लोगों को जागरूक करने की भी नगर पर्षद योजन बना रही है. पहले लोग रास्ते पर ही अपने घरों का कचरा फेंक देते थे. उस कचरा को नाले में डाल देते थे. इससे शहर में गंदगी फैलती थी और नाला भी जाम हो जाता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन