डेहरी शहर में बनेगा 50 बेड का रैनबसेरा

Published at :29 May 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
डेहरी शहर में बनेगा 50 बेड का रैनबसेरा

रैनबसेरा बनाने में खर्च होगी 51,36,800 की राशि, भूमि की खोज हुई तेज डेहरी कार्यालय : शहरी निराश्रितों के लिए नगर पर्षद क्षेत्र में रैन बसेरा बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. 50 बेडवाले रैन बसेरा का निर्माण नगर पर्षद क्षेत्र में किया जाना है, जिसे लेकर अधिकारी सक्रिय हो गये हैं. इस […]

विज्ञापन

रैनबसेरा बनाने में खर्च होगी 51,36,800 की राशि, भूमि की खोज हुई तेज

डेहरी कार्यालय : शहरी निराश्रितों के लिए नगर पर्षद क्षेत्र में रैन बसेरा बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. 50 बेडवाले रैन बसेरा का निर्माण नगर पर्षद क्षेत्र में किया जाना है, जिसे लेकर अधिकारी सक्रिय हो गये हैं. इस संबंध में पार्षद संजीत सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी निराश्रितों के लिए आश्रय स्थल के निर्माण के लिए राज्य के 15 नगर पर्षदों का चयन किया गया है, जिसमें हम लोगों का डेहरी नगर पर्षद भी शामिल है.
अन्य 14 नगर पर्षदों में फारबिसगंज, रक्सौल, डुमरांव, मोहनिया, जमालपुर, हिलसा, बख्तियारपुर, खगौल, बनमनखी, कसबा, बरबीघा, महाराजगंज, हाजीपुर, बगहा है. निराश्रितों के लिए आश्रय स्थल के रूप में बनने वाले 50 बेड के उक्त रैन बसेरे को 51,36,800 रुपये की लागत से बनाया जाना है.
इसके लिए स्थल चयन का काम जोर-शोर से जारी है. इस संबंध में नगर मिशन प्रबंधक मनोज कुमार पाठक व जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी सर्वेक्षित आश्रयविहीनों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण करा कर उन्हें आश्रय के साथ-साथ आवश्यक मूलभूत सेवाएं प्रदान की जायेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर पर्षद की मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर स्थल के चयन का कार्य जोर शोर से जारी है.
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि बहुत जल्द स्थल का चयन कर विभाग को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया जायेगा.
पहले से बने रैनबसेरे पर अवैध कब्जा
शहर के आंबेडकर चौक पर निराश्रितों के आश्रय के लिए बने रैन बसेरा पर अवैध रूप से कब्जा कर कुछ लोग अपना आवास बना लिये हैं. शहर के अति महत्वपूर्ण स्थल पर बने उक्त रैन बसेरा का सदुपयोग वर्षों से नहीं हो रहा है. ऐसा नहीं है कि इस संबंध में नगर पर्षद व स्थानीय प्रशासन को जानकारी नहीं है. जानकारी होते हुए भी अवैध कब्जे को हटा कर जरूरतमंदों के लिए उसे प्रयोग में नहीं लाया जाना लोगों की समझ में नहीं आ रहा है.
बहुत जल्द होगा स्थल का चयन
नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहर के निराश्रितों के लिए आश्रय स्थल बनाने का प्रयास जारी है. बहुत जल्द स्थल का चयन कर नया रैन बसेरा का निर्माण कराया जायेगा.
विशाखा सिंह, मुख्य पार्षद, डेहरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन