भाजपा की दोहरी नीति के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजद नेताओं ने कहा कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की हत्या बिहार, गोवा व मेघालय में भी बड़ी पार्टियों को मिले मौका सासाराम शहर : कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या व भाजपा की दोहरी नीति के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट गेट पर शुक्रवार को धरना दिया. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय मंडल ने […]
विज्ञापन
राजद नेताओं ने कहा कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की हत्या
बिहार, गोवा व मेघालय में भी बड़ी पार्टियों को मिले मौका
सासाराम शहर : कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या व भाजपा की दोहरी नीति के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट गेट पर शुक्रवार को धरना दिया. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय मंडल ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से राज्यपाल द्वारा कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी का सरकार बनाने का निमंत्रण दिया गया.
उसी तरह बिहार, गोवा व मेघालय में भी बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौके देना होगा. राज्यपाल ने भाजपा को सत्ता में बैठाने के लिए संसदीय परंपरा को तहस-नहस किया है व अपनी गरिमा को गिराया है. नेताओं ने कहा कि इस फैसले से साफ पता चलता है कि राज्यपाल भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. इस घटना ने भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है. राजद के धरने का मुख्य उद्देश्य है पूरे देश में असंवैधानिक निर्णय को लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करना.
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डाॅ पुनीत कुमार ने कहा कि यह घटना देश के संवैधानिक व्यवस्था पर कलंक है. इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा. कार्यक्रम को सुषमा पासवान, दशरथ चंद्रवंशी, रामचंद्र नट, मनोज कुमार सिंह, विजय वाषर्णेय, जितेंद्र नटराज, दीपक यादव, मनोज पासवान, विनोद यादव, अशोक भारद्वाज, संतोष यादव, अब्राहिम अंसारी, सूरज बिंद, नंद कुमार सिंह, सरोज यादव, रविकांत मंडल, प्रकाश कुमार, विमल कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सीता कुमारी, अवंत यादव, राकेश कुमार सम्मिलित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










