13 पार्षदों ने की मुख्य पार्षद, ईओ व सशक्त स्थायी समिति की शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग से इतर अधिक लाभ कमाने की नीयत से नप सरकार पर सामग्री खरीद का पार्षदों ने लगाया आरोप सासाराम कार्यालय : अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और मुख्य पार्षद कंचन देवी सरकार पर लूट की नियत से काम करने का आरोप पार्षद लगाने लगे हैं. शुक्रवार को नगर पर्षद के […]
विज्ञापन
गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग से इतर अधिक लाभ कमाने की नीयत से नप सरकार पर सामग्री खरीद का पार्षदों ने लगाया आरोप
सासाराम कार्यालय : अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और मुख्य पार्षद कंचन देवी सरकार पर लूट की नियत से काम करने का आरोप पार्षद लगाने लगे हैं. शुक्रवार को नगर पर्षद के 13 पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे गये, जिसमें सशक्त स्थायी समिति के निर्णय की बोर्ड में संपुष्टि के बगैर सामग्री खरीद का टेंडर निकालने का पार्षदों ने विरोध करते हुए इसकी जांच की मांग की है. पत्र में कहा है कि 25 अप्रैल 2018 को सशक्त स्थायी समिति ने 150 लीटर का पोल माउंटेन स्टील डबल बीन, 240 लीटर का जीआई बेस्ट डस्टबीन ट्रैक्टर, वाटर टैंकर, टीपर खरीद व यात्री शेड निर्माण का निर्णय ली थी.
उक्त निर्णय पर पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि सशक्त स्थायी समिति के निर्णय को बिना नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में संपुष्टि कराये सामग्री खरीद के लिए कोटेशन की सूचना निकालना गलत है. पार्षद राहुल राज, नाजमा बेगम, सविता देवी, लखरानी देवी, फरहत खानम, गुलशन अफरोज, बिहारी कुमार, हसीना खातून, संजय कुमार अग्रवाल, पूनम सिंह, रवींद्र कुमार, अंजू देवी व सुकांति देवी ने पत्र में कहा है कि नगर विकास विभाग ने गवर्मेंट ई-मार्केटिंग (जीईएम) के माध्यम से सामग्री खरीद के लिए कहा है. जीईएम लागू है और वहां सस्ता सामान मिलता है. इसके बावजूद मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी अधिक लाभ कमाने की नियम से नियम विरूद्ध कार्य किया जा रहा है. बोर्ड की बैठक में मुख्य पार्षद द्वारा महत्वपूर्ण फैसले अन्यान्य विषय में लिया जाता है.
जो सही नहीं है. नगर पर्षद के इस तरह के कार्यों की जांच कर कार्रवाई की जाए. इधर मुख्य पार्षद कंचन देवी ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति के निर्णय की बोर्ड की बैठक में संपुष्टी नहीं करायी जाती है. बल्की उसके निर्णय का बोर्ड में प्रस्तुतिकरण होता है. उन्होंने कहा की गवर्मेंट ई-मार्केटिंग के लिए विभाग से अबतक को निर्देश या पत्र नहीं आया है. ऐसे में बिना कोटेशन के सामग्री की खरीद कैसे हो सकती है? पार्षदों को इसकी जानकारी रखनी चाहिए. विपक्षी पार्षद अनरगल आरोप लगा रहे हैं. वह शहर के विकास में बाधक बन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




