परीक्षा का पेपर लीक करानेवाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम में लगेगा रोप-वे :सीएम सासाराम सदर (रोहतास) : कैमूर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए रोप-वे बनाया जायेगा. इससे जहां यहां आनेवाले पर्यटक आकर्षित होंगे, वहीं उनके लिए दोनों स्थलों पर पहुंचना भी आसान हो जायेगा. ये बातें मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम में लगेगा रोप-वे :सीएम
सासाराम सदर (रोहतास) : कैमूर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए रोप-वे बनाया जायेगा. इससे जहां यहां आनेवाले पर्यटक आकर्षित होंगे, वहीं उनके लिए दोनों स्थलों पर पहुंचना भी आसान हो जायेगा. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी स्थित रेहल गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में कहीं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहतासगढ़ किला और मां मुंडेश्वरी धाम तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दोनों जगहों पर रोप-वे बनने के बाद पर्यटक आसानी से पहाड़ की चढ़ाई कर सकेंगे.
इसके साथ-साथ सीएम ने चौपाल में कई विकास कार्यों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि अब पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में भी विकास की धारा बहेगी. बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें आदि के लिए तेजी से काम किया जायेगा. वहीं, सीएम ने रेहल में सौर ऊर्जा से निर्मित दो पावर प्लांट, पांच पानी टंकी. बर्मी कंपोस्ट, सोलर कुकर आदि का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम में नौहट्टा प्रखंड की पीपरडीह पंचायत के मुखिया श्यामलाल उरांव ने वनवासियों के लिए दिवंगत
रोहतासगढ़ किला और…
डीएफओ संजय सिंह के नाम पर डिग्री कॉलेज व अस्पताल खोलने की मांग की. उन्होंने पहाड़ी सड़कों को शहर तक जोड़ते हुए पक्कीकरण करने की भी मांग की. इस दौरान राज्य कैबिनेट के कुछ सहयोगी व विधायक भी सीएम के साथ थे.
मुख्यमंत्री ने कैमूर पहाड़ी पर स्थित रेहल गांव में विकास कार्यों का किया उद्घाटन कहा, अब पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में भी बहेगी विकास की धारा
रेहल में ही रुके प्रधान सचिव
सीएम ने अपने साथ आये राज्य के वन विभाग के प्रधान सचिव को रेहल गांव में रुक कर वनवासियों की समस्याओं का निदान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक वन संपदाओं पर नियम के अनुसार उन्हें अधिकार मिलेगा. उनके हक को कोई छीन नहीं सकता. आनेवाले दिनों में पॉवरग्रिड भी बनेगा, लेकिन सोलर सिस्टम से यहां मिलनेवाली बिजली आगे भी मिलती रहेगी.
सुबह नौ बजे हेलीकाॅप्टर से रेहल गांव पहुंचे सीएम ने डेढ़ घंटे तक गांव में घूम-घूम कर योजनाओं की हकीकत को जाना. इसके बाद चौपाल में आदिवासियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने सीएम से वन संपदा पर उनके अधिकार को बरकरार रखने की अपील की. इस दौरान सीएम को वहां की खास शैली में होनेवाले नृत्य भी दिखाये गये.
पुलिस वाहन ने गर्भवती महिला को रौंदा, मौत
पुलिस के गश्ती वाहन से मिला मुर्गा व शराब
पुलिस के जिस गश्ती वाहन से हादसा हुआ, उस गाड़ी में जिंदा मुर्गा और शराब की बोतल पड़ी थी. हादसे के बाद लोगों ने मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी. सोशल मीडिया पर भी पुलिस के क्षतिग्रस्त वाहन और उसमें मौजूद मुर्गा व शराब की बोतल वायरल हो गयी. पुलिस ने मामला बढ़ते देख क्षतिग्रस्त वाहन, मुर्गा और शराब की बोतल को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोपालगंज प्रभात
…तो नशे में थी पुलिस, इसलिए गयी महिला की जान
उपद्रव के बाद बाजार बंद
महिला की मौत होने के बाद आक्रोशित लोगों ने उपद्रव शुरू कर दिया. उपद्रव के कारण बाजार की दुकानें बंद रही. कुछ दुकानें खुली, लेकिन लोगों ने जबरन बंद करा दिया. दोपहर तक महम्मदपुर में दुकानें बंद रही. लोगों का आक्रोश शांत होने के बाद दोपहर बाद दुकानें खुलनी शुरू हुई. पुलिस ने भी हादसे के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद दुकानें खुलवायीं.
आश्रित को मिलेगा मुआवजा
महिला की मौत का हादसा दु:खद था. एनएच 101 पर परिचालन को चालू करा दिया गया है. बाजार की दुकानें भी खुलवा दी गयी हैं. मृतक महिला के आश्रित को नियमानुसार मुआवजे की राशि दी जायेगी.
शैलेश कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज
वाहन कर लिया गया जब्त
मृतक महिला के पति के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस गश्ती वाहन के चालक को अभियुक्त बनाया गया है. क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस जांच कर कानूनी रूप से कार्रवाई कर रही है.
विनय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, महम्मदपुर
बेटियों के सिर से छिन गयी मां की ममता
पुलिस गश्ती के वाहन ने दो मासूम बच्चियों के सर से मां की ममता छीन ली. मृतका किरण देवी गर्भवती थी. पहले से दो बेटियां थीं. सलोनी कुमारी (तीन वर्ष) तथा अर्चना कुमार (एक वर्ष) की है. दोनों बहनों को शुक्रवार की सुबह पता नहीं था कि उनकी ममतामयी मां इस दुनिया में नहीं हैं. सलोनी की दादी लीलावती देवी व दादा श्यामलाल महतो के पास दोनों बच्चियां थीं. मासूम बच्चियों के मां की मौत होने के बाद हर किसी का दिल पसीज जा रहा था. मासूम बच्चियों की परवरिश कौन करेगा, इसको लेकर परिवार के सदस्यों में चीत्कार मचा था.
खेत में पलटी बस, 18 घायल
बस हादसे में ये हुए घायल
बाला की मनु देवी, कुशहर की पुतुल देवी, सलमा खातून और सैफ अली, फैजुलाहपुर के सुखलाल साह, अनिता देवी, बैकुंठपुर मड़वां की गीता देवी, ज्योति कुमारी, शिल्पी देवी, बैकुंठपुर खैरा की जागो देवी और मुराद सिंह, सिधवलिया थाने के खजुरिया की सविता देवी और मैनुल नेशा, बैकुंठपुर पड़रिया के अमर महतो तथा बैंकुंठपुर के मंसुरिया गांव के जगो देवी, मोहन राय तथा मुराद सिंह घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




