कुछिला में मोटर की खराबी से दो माह से जलापूर्ति बंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोगों ने पीएचइडी से जल्द ठीक कराने की मांग की कोचस : प्रखंड क्षेत्र के कुछिला गांव में 1.38 लाख की लागत से ग्रामीण विकास अभियंत्रण विभाग से पाइप जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित पानी टंकी के पैनल कंट्रोल बोर्ड (स्टार्टर) में खराबी आने की वजह से ग्रामवासियों को इस भीषण गरमी में शुद्ध पेयजल […]
विज्ञापन
लोगों ने पीएचइडी से जल्द ठीक कराने की मांग की
कोचस : प्रखंड क्षेत्र के कुछिला गांव में 1.38 लाख की लागत से ग्रामीण विकास अभियंत्रण विभाग से पाइप जलापूर्ति योजना के तहत निर्मित पानी टंकी के पैनल कंट्रोल बोर्ड (स्टार्टर) में खराबी आने की वजह से ग्रामवासियों को इस भीषण गरमी में शुद्ध पेयजल के लिए तड़पना पड़ रहा है.
ग्रामीण निर्मल तिवारी, शिवशंकर राय, भोला लाल, पारस खरवार, वशिष्ठ पाल, बिरी गोसाई आदि बताते हैं कि एक वर्ष पहले इस पानी टंकी का उद्घाटन सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया था. परंतू, जलापूर्ति पाइप बनने के कुछ ही दिनों बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गयी. जिस वजह ग्रामवासियों को शुद्ध पानी मिलना बंद हो गया.पूर्व मुखिया मंटू राय ने बताया कि अगर पीएचईडी द्वारा तकनीकी इंजीनियर को भेज स्टार्टर को ठीक कराया दिया जाये, तो पाइप जलापूर्ति शुरू हो जायेगी.
क्योंकि, स्टार्टर से चालू करने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी बाहर निकल रहा है. जिसमें फोर्स नहीं है. अगर फोर्श सही हो जाये, तो लोगों के घरों तक पानी पहुंचना शुरू हो जायेगा. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विमलेश तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा पीएचईडी को ज्ञापन सौंप खराब स्टाटर को बदलने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










