रोहतास में युवती का पहले किया अपहरण, फिर ले ली उसकी जान

बिक्रमगंज : रोहतास जिले के बिक्रमगंज-काराकाट के सीमावर्ती गांव गोटपा के अटपा टोला पर एक युवती की लाश बरामद हुई. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता अजय बैठा के बयान पर गोटपा के तीन युवकों पर पहले अपहरण, फिर हत्या करने […]
बिक्रमगंज : रोहतास जिले के बिक्रमगंज-काराकाट के सीमावर्ती गांव गोटपा के अटपा टोला पर एक युवती की लाश बरामद हुई. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के पिता अजय बैठा के बयान पर गोटपा के तीन युवकों पर पहले अपहरण, फिर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
अजय बैठा के अनुसार, उनकी बेटी मधु कुमारी (20) का अपहरण उक्त तीनों ने मंगलवार की रात तब कर लिया, जब वह शौच के लिए खेत में गयी थी. इसके बाद गुरुवार की सुबह घर के पीछे शव को फेंक दिया. इसकी जानकारी अहले सुबह हुई. थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार, पिंटू सिंह पिता विष्णु सिंह, राजू सिंह पिता श्रीनिवास सिंह और विक्रमा साह पिता केशो साह को हत्या का आरोपित बनाया गया है. थानाध्यक्ष अकरम अंसारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की असल जानकारी मिलेगी. हत्या गले में रस्सी लगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




