सेंधमारी कर आभूषण दुकान से लाखों की चोरी

Published at :09 May 2014 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
सेंधमारी कर आभूषण दुकान से लाखों की चोरी

सासाराम (ग्रामीण) : सदर अस्पताल रोड स्थित वैष्णवी अलंकार ज्वेलर्स व बरतन दुकान में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये की आभूषण चोरी कर ली. साथ ही दुकान में रखे गये दस हजार रुपये भी चोरों ने ले लिया. दुकानदार दीपक राज ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब दुकान खोला गया […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : सदर अस्पताल रोड स्थित वैष्णवी अलंकार ज्वेलर्स व बरतन दुकान में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये की आभूषण चोरी कर ली. साथ ही दुकान में रखे गये दस हजार रुपये भी चोरों ने ले लिया. दुकानदार दीपक राज ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब दुकान खोला गया तो पीछे से सेंधमारी कर दीवार तोड़ा गया देखा गया.

दुकानदार के मुताबिक चोरी गये आभूषण की कीमत लगभग पांच लाख आंके गये हैं. दुकानदार ने घटना की सूचना नगर थाने को दे दी है. हालांकि, पुलिस ने इन घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है. दुकान के पीछे से सेंधमारी किया गया है. उसके अलमारी में रखे गये नगद राशि व आभूषण गायब है. अलमारी भी खुला है.आभूषण की दुकान मे चोरी के बाद शहर के व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया है तथा दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन