पैसे के लिए पुत्र ने पिता को पीट कर मार डाला

Published at :22 Feb 2018 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
पैसे के लिए पुत्र ने पिता को पीट कर मार डाला

दावथ (रोहतास) : थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव में मगंलवार की शाम एक पुत्र ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है. वहीं आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा […]

विज्ञापन

दावथ (रोहतास) : थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव में मगंलवार की शाम एक पुत्र ने अपने पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है. वहीं आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. जबकि आरोपित पुत्र ने हत्या करने की बात से इन्कार कर रहा है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि देवढी गांव में सूचना मिली कि सीआरपीएफ से रिटायर्ड जवान गणेश राम 65 वर्ष को उसी का बड़ा पुत्र धनजी राम रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में पीट-पीट कर मार डाला है.

मृतक का छोटा पुत्र धर्मेंद्र राम ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि पिता के रिटायर्ड होने के बाद मिलनेवाली राशि की मांग बड़ा भाई करता था. नहीं देने पर आये दिन झगड़ा व मारपीट किया करता था. जबकि रिटायर्ड जवान उसको अपने से अलग कर छोटे पुत्र में रहता था. घटना के दिन भी पैसे को लेकर मारपीट की गयी है,

जिससे रिटायर्ड जवान की मौत हो गयी. प्राथमिकी में गिरफ्तार धनजी राम, पत्नी ललिता देवी सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसमें धनजी राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. मृतक के शरीर पर प्रथमदृष्यटया कोई गहरा जख्म नहीं पाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है.

मृतक के छोटे बेटे ने दर्ज करायी प्राथमिकी
पुलिस पिता की हत्या करनेवाले आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन