मुगांव टीम अगिआंव को हराकर बनी विजेता

Published at :20 Jan 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
मुगांव टीम अगिआंव को हराकर बनी विजेता

दावथ (रोहतास) : स्थानीय खेल मैदान में मां आसावरी फुटबॉल क्लब द्वारा दूसरा फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ रितेश कुमार व थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने किया. मैच में भोजपुर जिले के अगिआंव की टीम व बक्सर जिले के मुगांव की टीम के साथ भिड़ंत हुई. खेल शुरू होते ही […]

विज्ञापन

दावथ (रोहतास) : स्थानीय खेल मैदान में मां आसावरी फुटबॉल क्लब द्वारा दूसरा फुटबॉल सेमीफाइनल मैच का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीडीओ रितेश कुमार व थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने किया. मैच में भोजपुर जिले के अगिआंव की टीम व बक्सर जिले के मुगांव की टीम के साथ भिड़ंत हुई. खेल शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे में गोल दागने का जोर आजमाइश करने लगे. काफी कोशिश के बाद मुगांव की टीम के खिलाड़ी सोनू कुमार गुप्ता ने पहला गोल कर अगिआंव की टीम पर एक शून्य की बढ़त दिलायी. दूसरा गोल मुगांव टीम के ही खिलाड़ी दारा सिंह ने किया.

अगिआंव टीम के खिलाड़ियों का सारा प्रयास विफल रहा. इस प्रकार खेल के अंतिम तक अगिआंव की टीम को दो शून्य से पराजित कर दिया. खेल के रेफरी कुंवर सिंह, उद्घोषक हरिहर राय व चारोधाम मिश्र रहे. आयोजनकर्ता में गुड्डू सिंह, बिट्टू तिवारी, हैदर खान, मुन्ना कुशवाहा, जितेंद्र, कल्लू, ब्रजेश, आनंद, शुभम सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन