सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे न्यायिक दंडाधिकारी

Published at :30 Apr 2014 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे न्यायिक दंडाधिकारी

सासाराम कोर्ट : सिविल कोर्ट के समीप मंगलवार को अपने गाड़ी से न्यायालय जा रहे तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओमप्रकाश सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. इस घटना में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. मॉडल थानाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बताया कि सुबह में तदर्थ […]

विज्ञापन

सासाराम कोर्ट : सिविल कोर्ट के समीप मंगलवार को अपने गाड़ी से न्यायालय जा रहे तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओमप्रकाश सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये. इस घटना में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी.

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. मॉडल थानाध्यक्ष जुबैर अहमद ने बताया कि सुबह में तदर्थ एडीजे-1 अपनी गाड़ी से कोर्ट जा रहे थे. इसी बीच डीएसपी ऑफिस के सामने गाड़ी घुम रही थी, तभी एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में धक्का मार दिया.

हालांकि घटना में न्यायाधीश बाल बाल बच गये,लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. चालक ट्रक को छोड़ कर भागने में सफल रहा.उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन