काम छोड़ उतरे सड़क पर

Published at :30 Apr 2014 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
काम छोड़ उतरे सड़क पर

बंजारी (रोहतास) : कल्याणपुर सीमेंट फैक्टरी (बंजारी) के मजदूर बिहार राज्य सीमेंट पत्थर कट्टी मजदूर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को वेतन व स्थानांतरण के लिए सड़क पर उतर गये. सुबह सात बजे ही मजदूर फैक्टरी में हाजिरी बना कर बाहर निकल गये व मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठ गये. मजदूरों ने […]

विज्ञापन

बंजारी (रोहतास) : कल्याणपुर सीमेंट फैक्टरी (बंजारी) के मजदूर बिहार राज्य सीमेंट पत्थर कट्टी मजदूर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को वेतन व स्थानांतरण के लिए सड़क पर उतर गये.

सुबह सात बजे ही मजदूर फैक्टरी में हाजिरी बना कर बाहर निकल गये व मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठ गये. मजदूरों ने फैक्टरी में प्रोडक्शन बंद कराने की कोशिश की. लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस बल ने आंदोलित मजदूरों को बाहर कर दिया.

मजदूर गेट पर बैठ कर नारेबाजी करते रहे. मजदूरों के प्रदर्शन के कारण सीमेंट ढुलाई का कार्य बाधित रहा. समाचार लिखे जाने तक फैक्टरी प्रबंधन के अधिकारियों व मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता जारी था. इधर, पुलिस ने फैक्टरी की सुरक्षा में घेराबंदी कर तैनात रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन