स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

नासरीगंज (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल बरडीहा के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकली, जिसमें बेटी पढ़ाओ अभियान, दहेज निषेध, बाल विवाह निषेध एवं खुले में शौच न करने से संबंधित संदेश दिये. अपने विद्यालय से निकल कर बरडीहा गांव होते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण कर बच्चों ने लोगों को इन सभी […]
नासरीगंज (रोहतास) : प्रखंड क्षेत्र स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल बरडीहा के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकली, जिसमें बेटी पढ़ाओ अभियान, दहेज निषेध, बाल विवाह निषेध एवं खुले में शौच न करने से संबंधित संदेश दिये. अपने विद्यालय से निकल कर बरडीहा गांव होते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण कर बच्चों ने लोगों को इन सभी बुराइयों से बचने की सलाह दी.
विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण प्रसाद सिंह ने इसका नेतृत्व किया और उन्होंने कहा कि दहेज निषेध, बाल-विवाह निषेध एवं खुले में शौच करना ये समाज की बुराइयां हैं. इसे हम सब मिलकर दूर करें, तभी हमारा देश, राज्य, जिला, प्रखंड, गांव का मान-सम्मान बढ़ेगा. मौके पर पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, रणधीर कुमार, रामचंद्र शर्मा, फिरोज अंसारी, मुन्ना कुमार, आलोक गौरव, रवि कुमार, आलोक कुमार, माया कुमारी, धर्मशीला देवी, छोटी, सुनीता, पुनीता कुमारी एवं स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




