मवेशी चोरों ने की गोलीबारी उग्र ग्रामीणों ने थाने को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल नोखा (रोहतास) : बघैला थाने के नारन गांव में मवेशी चोरी करने आये चोरों ने ग्रामीणों पर गोलीबारी की. इस पर ग्रामीणों द्वारा की गयी रोड़ेबाजी में एक चोर भी घायल हो गया. हालांकि घायल चोर भागने में सफल रहा. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव […]
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल
नोखा (रोहतास) : बघैला थाने के नारन गांव में मवेशी चोरी करने आये चोरों ने ग्रामीणों पर गोलीबारी की. इस पर ग्रामीणों द्वारा की गयी रोड़ेबाजी में एक चोर भी घायल हो गया. हालांकि घायल चोर भागने में सफल रहा. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को चोर विजेंद्र सिंह के गोशाला से मवेशी को खोलने के लिए कुंडी को तोड़ रहे थे कि आवाज होने पर ग्रामीण जग गये और-हो हल्ला करते हुए ईंट-पत्थर से चोरों पर हमला कर दिये. इसके बाद चोरों ने ग्रामीणों पर चार राउंड गोली चलायी. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया,
लेकिन चोर भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने रास्ते में खून देख कर अनुमान लगाया की एक चोर घायल हुआ है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में तीन से चार बार मवेशी चोरी की घटना हुई है, लेकिन पुलिस ध्यान नहीं दे रही है. पेट्रोलिंग के अभाव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. आक्रोशित ग्रामीण थाने पर पहुंच कर घेराव किया. थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से वार्ता कर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया. थानाध्यक्ष शंभु प्रसाद ने बताया कि इसमें नारन गांव के प्रदीप कुमार उर्फ चंदन कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




