अब डीएम से गुहार लगायेंगे छात्र व शिक्षक

Published at :16 Apr 2014 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
अब डीएम से गुहार लगायेंगे छात्र व शिक्षक

सासाराम (नगर) : अधिकार मिलने के बावजूद प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षण कार्य को मॉर्निग नहीं किये जाने का दर्द छात्रों व शिक्षकों को सालने लगा है. इस मामले में अब तक जिलाधिकारी की चुप्पी के चलते बात आगे नहीं बढ़ पा रही है. कल तक स्कूल को मॉर्निग होने के प्रति आश्वस्त शिक्षक व छात्र […]

विज्ञापन

सासाराम (नगर) : अधिकार मिलने के बावजूद प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षण कार्य को मॉर्निग नहीं किये जाने का दर्द छात्रों व शिक्षकों को सालने लगा है. इस मामले में अब तक जिलाधिकारी की चुप्पी के चलते बात आगे नहीं बढ़ पा रही है. कल तक स्कूल को मॉर्निग होने के प्रति आश्वस्त शिक्षक व छात्र मंगलवार को मायूस दिखे. स्कूल मॉर्निग हो, इसके लिए स्कूलों में रणनीति बनायी जाने लगी है.

सांप भी मर जाये और लाठी भी न टूटे वाली कहावत को चरितार्थ करने के लिए छात्र व शिक्षक जुट गये हैं. ऐसे कयास लगाये जाने लगे हैं कि 17 अप्रैल तक जिलाधिकारी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो अगले दिन से छात्रों को फरियाद लगाने के लिए तैयार किया जायेगा, ताकि विद्यालयों में जून तक मॉर्निग पढ़ाई हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन