VIDEO में देखिए, विस्फोट से दहला सासाराम का गोला बाजार, दुकानदारों में अफरा-तफरी

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले के जिला मुख्यालय सासाराम नगर थाना के समीप में अचानक हुए बम विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. विस्फोट के बाद दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी और बाजार से दुकानदार अपना सामान जल्दी-जल्दी समेटने लगे. बताया जा रहा है कि विस्फोट बंद दुकान में हुआ. वीडियो में […]
रोहतास : बिहार के रोहतास जिले के जिला मुख्यालय सासाराम नगर थाना के समीप में अचानक हुए बम विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. विस्फोट के बाद दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी और बाजार से दुकानदार अपना सामान जल्दी-जल्दी समेटने लगे. बताया जा रहा है कि विस्फोट बंद दुकान में हुआ. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विस्फोट के बाद दुकान का शटर भी उड़ गया है. इस विस्फोट में एक युवक जख्मी हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
जिस दुकान में विस्फोट हुआ, वह दुकान नगर थाना के गोला बाजार चौक में स्थित है. वहां तंबाकू और चिलम की बिक्री होती है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट काफी जोरदार था. जोरदार आवाज के साथ हुए इस विस्फोट ने लोगों को दहला कर रख दिया. पुलिस ने छानबीन में पाया है कि जिस दुकान में विस्फोट हुआ है, उसी दुकान के मालिक राम प्रवेश महतो के बेटे की मौत गत वर्ष सिविल कोर्ट में हुए बम धमाके में हो गयी थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें-
लालू की पार्टी का उत्तराधिकारी तय है, जानिए कौन बनेगा राजद का अध्यक्ष !
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




