दीपावली को लेकर सजे बाजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर : दीपावली को लेकर शहर का बाजार सज-धज कर तैयार है. दुकानदार अपनी दुकानों की साज-सज्जा को आकर्षक रूप देने में लगे है. ग्राहकों को लुभाने के लिए लिए ऑफर दी जा रही है. दीपावली में मात्र 10 दिन शेष बचे है. ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है. अपनी दुकान तक ग्राहकों […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : दीपावली को लेकर शहर का बाजार सज-धज कर तैयार है. दुकानदार अपनी दुकानों की साज-सज्जा को आकर्षक रूप देने में लगे है. ग्राहकों को लुभाने के लिए लिए ऑफर दी जा रही है. दीपावली में मात्र 10 दिन शेष बचे है. ग्राहकों की भीड़ बढ़ती जा रही है.
अपनी दुकान तक ग्राहकों की भीड़ खींचने के लिए दुकानदारों में होड़ मची है. इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, बर्तन, आभूषण की दुकानों में भीड़ बढ़ने लगी है. ग्राहक ऑफर का लाभ उठाने की फिराक में है तो दुकानदार ऑफर देकर ज्यादा से ज्यादा माल बेचने की जुगत में है.
शहर के धर्मशाला रोड, गोला बाजार, नवरतन बाजार व पुरानी जीटी रोड स्थित दुकानों की साज-सज्जा देख ग्राहकों की नजर एक बार जरूर उन दुकानों तक पहुंच रही है.
शहर में मॉल की संख्या बढ़ती जा रही है. कई ब्रांड के मॉल खुल चुके है. पहले एक-दो थे, तो इसकी प्रतिस्पर्धा रेडीमेड व कपड़ा दुकानों से थी. मॉल की संख्या बढ़ी तो अब इनके बीच ही प्रतिस्पर्धा बढ़ता जा रही है. जिसका फायदा ग्राहकों को मिल रहा है.
इस तरह इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायियों में भी यही स्थिति है. विभिन्न कंपनी अपना उत्पाद बेचने के लिए ग्राहकों को दीपावली के अवसर पर भारी छूट दे रहें है. जानकार बताते है कि इस बारजीएसटी से थोड़ी परेशानी हो रही है. जीएसटी को व्यवसायी व ग्राहक दोनों अभी ढ़ग से समझ नहीं सके है.
क्या कहते हैं व्यवसायी
बरसात खत्म होने के बाद दुकानदारों की उम्मीद बढ़ जाती है. दुर्गापूजा से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है.दीपावली पर्व के अवसर पर लोगों में नयी समान खरीदने की होड़ रहती है जिसका लाभ दुकानदारों को मिलता है.
दीपावली में स्टॉक बढ़ा दिया गया है. अभी जो बाजार की स्थिति है उम्मीद है कि व्यवसाय अच्छा होगा. जीएसटी का कोई खास प्रभाव नहीं दिख रहा है,चूंकि ग्राहक अब जीएसटी को समझने लगे है. हमारे दुकान में फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन,एसी,टीवी, म्यूजिक सिस्टम का बढ़िया कलेक्शन है जिससे ग्राहक आकर्षित हो रहें हैं.
अभिषेक कुमार, सैमसंग ग्रांड चंद्रा
किसी भी पर्व में नया कपड़ा पहनने का पूर्व से ही चलन रहा है. इसके लिए कोई खास तैयारी नहीं करनी पड़ती है. ब्रांड अच्छी व सस्ती हो ग्राहक खुद व खुद चले आते है. दूसरी बात एक ही दुकान में जरूरत का सभी समान मिल जाए करीब सभी ग्राहक यही चाहते है.
पहले रेडीमेड दुकानों का अलग महत्व था,अब समय के साथ बदलाव हुआ है. उन दुकानों की जगह मॉल ले लिया है. इसकी खासियत है कि ग्राहकों को अब अपनी बतानी नहीं पड़ रही है. काउंटर पर लगे परिधान पसंद किये, पैसे दिये और चल दिये.
नीरज कुमार मिश्रा, मॉल (साहू सिनेमा)
बर्तन रोजमर्रा की जरूरत का समान है लेकिन खास मौके पर इसका महत्व बढ़ जाता है. वह खास मौका दीपावली व लगन होता है. लगन में शादी विवाह वाले ही बर्तन की खरीदारी करते हैं, जबकि दीपावली में धनतेरस के दिन सभी लोग नया बर्तन खरीदते है. बर्तन दुकानदारों के बीच भी प्रतिस्पर्धा बढ़ गया है. अब लोग पारंपरिक बर्तन की जगह स्टाईलिश बर्तन खरीदना पसंद करते है. जिसका पूरा रेंज लाना मुश्किल होता है, फिर भी तैयारी पुरी है.
राजेंद्र सिंह, धर्मशाला रोड
दीपावली में घर सजाने की पुरानी परंपरा रही है. बाजार में कई तरह के इलेक्ट्राॅनिक्स सजावट व समान आया है. कम कीमत व आकर्षक सजावट के समान की ग्राहक खरीदारी करना पसंद करते है. इस बार लोग चाइनीज समान का बहिष्कार करने के मूड में है ,अभी तक इस तरह की स्थिति नहीं बनी है फिर भी इसका डर मन में बना है. दुकान में दोनों तरह का समान लाया गया है. बिक्री भी हो रही है. अब दो-तीन दिनों में स्थिति का पता चल जायेगा.
सत्येंद्र कुमार, चौखंडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




