बाल-विवाह व दहेज प्रथा को खत्म करने का लिया संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2017 11:29 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम सदर : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आह्वान पर सदर प्रखंड के कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व अधिकारियों ने मंगलवार को लालगंज स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष सिंकजय सिंह ने की. बैठक में शराबबंदी के बाद बाल-विवाह व दहेज कुप्रथा पर लगाम लगाने के […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आह्वान पर सदर प्रखंड के कार्यकारिणी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व अधिकारियों ने मंगलवार को लालगंज स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष सिंकजय सिंह ने की.
बैठक में शराबबंदी के बाद बाल-विवाह व दहेज कुप्रथा पर लगाम लगाने के लिए संकल्प लिया गया. अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के बाद बाल-विवाह व दहेज प्रथा को खत्म करने की यह महाअभियान को सफल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि न दहेज लेंगे और न ही देंगे. साथ जिन घरों व परिवारों में शादी दान-दहेज से होगा उस घर परिवार में पार्टी के कोई सदस्य शामिल नहीं होंगे. बैठक में राज्य परिषद सदस्य सुनील रजक, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने मुख्य अतिथि में उपस्थित रहे.
मौके पर उपाध्यक्ष रइस अंसरी, जितेंद्र यादव, कांति देवी, अनुज कुमार, अजय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार, उदयभान सिंह, बूचना कुंवर, संजय तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, जितेंद्र नटराज, विनोद पाल, हीरा लाल, रामसागर चौधरी, अजहर हुसैन, रामायण राम, सुशील कुमार, मजनू कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




