त्रिनेत्र गुफा तक पथ व तालाब में बनेगा घाट

Published at :04 Oct 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिनेत्र गुफा तक पथ व तालाब में बनेगा घाट

सांसद ने मंदिर कमेटी के साथ विकास पर की चर्चा सासाराम नगर : शहर में चंदन गिरि पर्वत स्थित त्रिनेत्र गुफा शिवमंदिर का पहुंच पथ व तालाब में घाट का शीघ्र निर्माण होगा. इस मंदिर के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा. यह बात स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने कहीं. सांसद मंगलवार की […]

विज्ञापन
सांसद ने मंदिर कमेटी के साथ विकास पर की चर्चा
सासाराम नगर : शहर में चंदन गिरि पर्वत स्थित त्रिनेत्र गुफा शिवमंदिर का पहुंच पथ व तालाब में घाट का शीघ्र निर्माण होगा. इस मंदिर के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा. यह बात स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने कहीं. सांसद मंगलवार की सुबह मंदिर कमेटी के आमंत्रण पर त्रिनेत्र गुफा पहुंचे.
वहां पूजा अर्चना के बाद कमेटी के सदस्यों के साथ मंदिर के विकास पर चर्चा कर रहे थे. कमेटी के सदस्यों ने मंदिर तक पहुंच पथ व मंदिर के तालाब में घाट निर्माण कराने का आग्रह किये. सांसद ने कहा आप इसकी योजना बनाये राशि उपलब्ध करा दी जायेगी. इसके विकास होने से पर्यटन की संभावना बढ़ेगी. इस मंदिर व चंदन गिरि पर्वत की प्राकृतिक छटा की सर्वत्र चर्चा है.
अति प्राचीन मंदिरों में त्रिनेत्र गुफा का शिवमंदिर है. इसके विकास में सभी सहयोग करें यही बेहतर होगा. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, रामजन्म सेठ, नीषि मुनी सिंह यादव, सोनू सिन्हा, रोबिन केशरी, नगर पर्षद विनोद महतो, किशुन सोनकर, माधो सिंह, सुरेंद्र पांडेय, क्षितिज सिंह, पंचम सोनकर, धनु सोनकर, त्रिलोकी कुमार सोनकर, विनोद साह, सरदार पप्पु सिंह, गीता देवी, हरिनारायण यादव व राजकुमार सोनकर आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन