60 सीसीटीवी व सौ वीडियोग्राफरों की रहेगी जुलूस पर निगाहें

Published at :27 Sep 2017 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
60 सीसीटीवी व सौ वीडियोग्राफरों  की रहेगी जुलूस पर निगाहें

नगर पूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के तालमेल से प्रशासन ने लिया निर्णय सासाराम कार्यालय : शहर में रविवार (एक अक्तूबर) को प्रतिमाओं का विसर्जन व सोमवार (दो अक्तूबर) को ताजिया का पहलाम होगा. प्रतिमा विसर्जन व पहलाम पर 60 सीसीटीवी कैमरों व 100 वीडियोग्राफरों की नजर रहेगी. उपद्रवियों पर पल-पल की नजर रखी जायेगी. […]

विज्ञापन
नगर पूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के तालमेल से प्रशासन ने लिया निर्णय
सासाराम कार्यालय : शहर में रविवार (एक अक्तूबर) को प्रतिमाओं का विसर्जन व सोमवार (दो अक्तूबर) को ताजिया का पहलाम होगा. प्रतिमा विसर्जन व पहलाम पर 60 सीसीटीवी कैमरों व 100 वीडियोग्राफरों की नजर रहेगी. उपद्रवियों पर पल-पल की नजर रखी जायेगी. नगर पूजा समिति व मरकजी मुहर्रम कमेटी के तालमेल के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.
अपने इंतजाम से जिला प्रशासन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अंजनी कुमार व डीजीपी पीके ठाकुर को अवगत कराया. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि नगर पूजा समिति व मरकजी मुहर्रम कमेटी के साथ वार्ता के बाद निर्णय लिया गया है कि शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस रविवार को और ताजिया का जुलूस सोमवार को निकाला जायेगा.
इस दौरान उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पूरे शहर में 60 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके अलावा सौ वीडियोग्राफरों को पूरे शहर में प्रत्येक जुलूस की वीडियोग्राफी के लिए लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के कुछ स्थानों पर शनिवार को दशमी के दिन भी विसर्जन जुलूस निकाला जायेगा. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीआइजी मोहम्मद रहमान व एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे.
मोबाइल व सादे वेश में रहेंगे पुलिस बल: शहर में पूजा व मुहर्रम के दौरान विभिन्न जगहों पर सादे वेश में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. जो पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देंगे. इसके अलावा पूरे शहर में मोबाइल पुलिस टीम गश्त करेगी. वह उपद्रवियों को कंट्रोल करने के साथ जरूरत के अनुरूप कंट्रोल रूम को सूचना देगी.
ड्यूटी से गायब होने वाले मजिस्ट्रेटों पर होगी प्राथमिकी
डीएम ने कहा कि पूजा व मुहर्रम के दौरान प्रतिनियुक्त स्थानों से गायब पाने जाने पर मजिस्ट्रेटों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी मजिस्ट्रेट को अगर किसी कारणवश ड्यूटी बजाने में कोई कठिनाई आयेगी, तो उन्हें पहले इसकी सूचना वरीय अधिकारी को देनी होगी. स्वीकृति के बाद ही वह अपना स्थान छोड़ेंगे. बिना स्वीकृति के गायब पाने जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन