पूजा को लेकर बाजार में भी उत्साह

Published at :27 Sep 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा को लेकर बाजार में भी उत्साह

सासाराम नगर : शहर में दशहरा को लेकर बाजार में खरिदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पकड़े, जूता-चप्पल व किराना दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिख रही है.धर्मशाला रोड व गोला बाजार शहर का मुख्य बाजार है. पुरानी बाजार, जानी बाजार, नवरतन बाजार व पुरानी जीटी रोड के दोनों तरफ कपड़ा, बर्तन व इलेक्ट्रानिक दुकानों […]

विज्ञापन
सासाराम नगर : शहर में दशहरा को लेकर बाजार में खरिदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पकड़े, जूता-चप्पल व किराना दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिख रही है.धर्मशाला रोड व गोला बाजार शहर का मुख्य बाजार है. पुरानी बाजार, जानी बाजार, नवरतन बाजार व पुरानी जीटी रोड के दोनों तरफ कपड़ा, बर्तन व इलेक्ट्रानिक दुकानों की भरमार है. इसी तरह स्वर्ण आभूषण की दुकानों में भी भीड़ दिख रही है. हालांकि, शहर में तीन वर्षों से रेडिमेड दुकानों की हालत खस्ता है. अभी शहर में चार मॉल है.
एक ही दुकान में जरूरत के लगभग सभी समान मिलने से रेडिमेड दुकानों की स्थिति खराब हो गयी है. पहले की तरह इन दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नहीं देखी जा रही है. अब वहीं भीड़ शहर के मॉल में देखी जा रही है. फिर भी खास मौके पर लोग दुकानों की रुख करते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन