अंतर जिला ट्रक लूट कांड का संदिग्ध गिरफ्तार

नासरीगंज. अंतर जिला ट्रक लुटेरा गिरोह के द्वारा गत शनिवार को थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में गेहूं लदे ट्रक लूट कांड में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि बक्सर के नावानगर के परमार गांव स्थित गोदाम से बरामद 365 बोरी लूटे गए […]
नासरीगंज. अंतर जिला ट्रक लुटेरा गिरोह के द्वारा गत शनिवार को थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में गेहूं लदे ट्रक लूट कांड में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में थाना अध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि बक्सर के नावानगर के परमार गांव स्थित गोदाम से बरामद 365 बोरी लूटे गए गेहूं की सुरक्षा में तैनात गोदाम का दरबान दावत थाना के दावथ गांव निवासी भोला यादव की गिरफ्तारी हुई है, वो इस कांड का संदिग्ध है.
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो जायेगा. इस गिरोह ने नोखा, नासरीगंज, सोनवर्षा में भी बड़े पैमाने पर हथियार का भय दिखा कर अनाज लूटने में संलिप्त रहे हैं. लूटे गये ट्रक के धनबाद, झारखंड निवासी मालिक मनोरंजन सिंह की प्राथमिकी पर अपराधियों द्वारा उनके चालक व खलासी के बंधक बनाकर घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस उनके निशानदेही पर जांच पड़ताल कर रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि इन सभी अपराधियों का कनेक्शन अंतर जिला सड़क लुटेरा गिरोह से है. गौरतलब है कि गत शनिवार को अमियावर में लुटेरा गिरोह ने अनाज लदा ट्रक लूट लिया था, जिसके बाद पुलिस ने बक्सर के नावानगर से ट्रक व अनाज को बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




