जगह-जगह भाजपाइयों ने की सफाई, काटे केक भी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2017 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान सासाराम कार्यालय : सासाराम नगर भाजपा इकाई ने रविवार को जानी बजार स्थित पार्टी कार्यालय में 21 किलो का केक काट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन मनाया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तकिया मुहल्ला स्थित महादलित बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा दिवस मनाया. पूर्व विधायक जवाहिर प्रसाद […]
विज्ञापन
15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
सासाराम कार्यालय : सासाराम नगर भाजपा इकाई ने रविवार को जानी बजार स्थित पार्टी कार्यालय में 21 किलो का केक काट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन मनाया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तकिया मुहल्ला स्थित महादलित बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा दिवस मनाया. पूर्व विधायक जवाहिर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महादलित बस्ती की नालियों व गलियों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.
नगर भाजपा द्वारा अगले 15 दिनों तक स्वच्छता अभियान चलाये जाने की बात कही. उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, डॉ शिवनाथ चौधरी, रामअवधेश सिंह, सुरेंद्र पांडे, संजय वैश्य, सरताज हुसैन, क्षितिज सिंह, विजय सिंह, विजय दूबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी तरफ ताराचंडी मंडल भाजपा के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह की अध्यक्षता में जितेंद्र सिंह, विनय सिंह, सिगासन पासवान, रिंकी देवी, रमावती देवी आदि कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी वासुदेव पांडे व मंडल प्रभारी हरेंद्र चंद्रवंशी की मौजूदगी में मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. सासाराम प्रखंड भाजपा के कायर्कताओं ने बराडीह बाजार में पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता के नेतत्व में स्वच्छता अभियान सह जन्मदिवस उत्सव का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता उमेश पांडे ने की. इस मौके पर विंध्याचल सिंह, विश्वजीत सिंह, ललिता कुशवाहा, शशिबाला देवी, अक्षयवर सिंह, बजेश सिंह कुशवाहा, काशीनाथ सिंह, बिनोद चौबे उपस्थित थे.
नौहट्टा : प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रणव पांडेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया. महामंत्री लालबंदे तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर सभी शक्ति केंद्रों व दलित बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. जिला के निर्देश से 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रखंड के सभी शक्ति केंद्रों आदि पर स्वच्छता अभियान भी चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर ऋषिकांत दूबे, हरिशंकर मिश्र, चांद चौबे, श्रीराम सिंह, लाल बंदे तिवारी, अजय राणा, मनोज वर्मा, नवीन उरांव, मुकेश मिश्रा, रिंकू गुप्ता, रामप्रवेश पासवान, सीता देवी, रानी देवी, नागेंद्र सिंह आदि थे.
नोखा : नगर पंचायत नोखा में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसका उद्घाटन मुख्य पार्षद ताराचंद सिंह ने किया. रैली में कार्यपालक सुरेश राम, उप मुख्य पार्षद राजू कुमार सिंह सहित कई ने झाड़ू लेकर सफाई का संदेश दिया. यह अभियान बस स्टैंड से शुरू होकर दुर्गा स्थान होते उच्च बिद्यालय गढ़ नोखा तक गया. इसमें 17 सितंंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवारा मानाने की भी बात कही गयी. मौके पर वार्ड पार्षद राजू कुमार, विमला देवी, विजय सेठ, धनजी सिंह, अवधेश चौधरी, कलक्टू प्रसाद, इम्तेयाज अली, रवि कुमार, सिटी मैनेजर विनय कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.
राजपुर : रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद साह के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़क व गलियों की साफ-सफाई कर लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष झुना सिंह, अजय पांडेय, संतोष सिंह, विजय तिवारी, शिवनारायण साह, सर्वजीत तिवारी, पिंटू तिवारी, टुना दुबे, अशोक शर्मा, कंचन शर्मा, हदीस अंसारी आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




