व्यस्त रही प्रत्याशियों की दिनचर्या

Published at :11 Apr 2014 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
व्यस्त रही प्रत्याशियों की दिनचर्या

सासाराम कार्यालय : सासाराम संसदीय सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी छेदी पासवान व्हील चेयर पर तकिया के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचे. गौरतलब है कि दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए भाजपा प्रत्याशी घर से ही चुनाव का प्रचार-प्रसार कर रहे थे. भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने सुबह नौ […]

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : सासाराम संसदीय सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी छेदी पासवान व्हील चेयर पर तकिया के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंचे. गौरतलब है कि दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए भाजपा प्रत्याशी घर से ही चुनाव का प्रचार-प्रसार कर रहे थे. भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने सुबह नौ बजे तकिया के मतदान केंद्र पर जा कर मतदान किया. बाकी अन्य जिम्मेदारियां कार्यकर्ता निभा रहे हैं. उधर, जदयू प्रत्याशी केपी रामय्या ने बताया कि उन्होंने सुबह चेनारी, मोहनिया व भभुआ के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन