छात्राओं ने सड़क पर लगायी क्लास

गड़हनी : सड़क पर स्कूल एक जन प्रतिरोध अभियान के छठे चरण के तहत इनौस, आइसा और भगत सिंह युवा ब्रिगेड के नेतृत्व में जिला अंतर्गत गड़हनी, काउप, पड़रिया और धमनियां के तमाम स्कूलों के बच्चों तथा अन्य गांव के सैकड़ों छात्र- नौजवान और अभिभावकों ने आरा- सासाराम मुख्य मार्ग पर गड़हनी बाजार पर ही […]
गड़हनी : सड़क पर स्कूल एक जन प्रतिरोध अभियान के छठे चरण के तहत इनौस, आइसा और भगत सिंह युवा ब्रिगेड के नेतृत्व में जिला अंतर्गत गड़हनी, काउप, पड़रिया और धमनियां के तमाम स्कूलों के बच्चों तथा अन्य गांव के सैकड़ों छात्र- नौजवान और अभिभावकों ने आरा- सासाराम मुख्य मार्ग पर गड़हनी बाजार पर ही विधिवत सड़क पर स्कूल लगाया.
सबसे पहले स्कूल प्रार्थना से शुरू हुआ और इसके बाद संघी सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या की बात रखते हुए श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद वर्ग आधारित शिक्षक बच्चों को पढ़ाने का काम किया. उसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं ने शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




