खुले में शौच किया, तो खैर नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2017 10:34 AM (IST)
विज्ञापन

चेनारी : सड़क किनारे खुले में शौच करनेवालों की अब खैर नहीं है. इसे लेकर ओडीएफ धावा दल ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. यह बात मंगलवार को सीओ शाहजहां बेग ने कहीं. उन्होंने कहा कि धावा दल के सदस्यों ने प्रखंड के अलग-अलग जगहों से खुले में शौच करते पकड़े जाने पर थाने […]
विज्ञापन
चेनारी : सड़क किनारे खुले में शौच करनेवालों की अब खैर नहीं है. इसे लेकर ओडीएफ धावा दल ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. यह बात मंगलवार को सीओ शाहजहां बेग ने कहीं. उन्होंने कहा कि धावा दल के सदस्यों ने प्रखंड के अलग-अलग जगहों से खुले में शौच करते पकड़े जाने पर थाने को सौंप दिया जायेगा. सीओ ने बताया कि मंगलवार को मॉर्निंग फॉलोअप में छह लोगों को पकड़ा गया है.
इसमें मल्हीपुर पंचायत के मल्हीपुर निवासी कमता राम, महेश्वर प्रजापति, शिव बहादुर व पेवंदी पंचायत के कपिल देव, पारस सिंह को खुले में शौच करते पकड़ा गया. निर्धारित प्रति व्यक्ति जुर्माना लेने के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया. सीओ ने कहा कि अपने घर बने शौचालय का उपयोग करें, ताकि गांव के साथ प्रखंड स्वच्छ रहे. चेतावनी के बाद भी अगर लोग नहीं मानेंगे, तो उन्हें क्षेत्र व वातावरण को प्रदूषित करने के आरोप में अब सजा भुगतनी पड़ेगी. इधर, लोगों के पकड़े जाने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
कई लोग दूसरे लोगों को खुले में शौच जाने से मना करते दिखे. खुले में शौच अभियान में निम्नलिखित पदाधिकारी प्रोग्राम पदाधिकारी योगेंद्र कुमार, बनौली पंचायत नोडल वीणा कुमारी, सीडीपीओ संगीता कुमार, सहायक नोडल उपेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार, हिरामन साह आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




