नासरीगंज-सकड्डी पथ जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Aug 2017 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश . खलासी की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे लोग संदेश : बस के खलासी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप जख्मी हो गया. खलासी की पिटाई से नाराज बस के चालक ने बीच सड़क पर ही बस को खड़ी कर रोड जाम कर दिया, जिसके बाद […]
विज्ञापन
आक्रोश . खलासी की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
संदेश : बस के खलासी की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप जख्मी हो गया. खलासी की पिटाई से नाराज बस के चालक ने बीच सड़क पर ही बस को खड़ी कर रोड जाम कर दिया, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल
कायम हो गया.
घटना संदेश थाना क्षेत्र के नासरीगंज-सकड्डी मार्ग पर हुई. घटना में घायल खलासी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सड़क जाम रहने से स्टेट हाइवे पर घंटों वाहन फंसे रहे. बाद में काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ और तब जाकर आवागमन बहाल हुआ. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एसएच 81 नासरीगंज- सकड्डी पथ पर संदेश टोला से दक्षिण बजरंग बस के खलासी के साथ जमकर मारपीट किये जान से खलासी घायल हो गया.
घायल का इलाज संदेश रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है. मारपीट किये जाने के विरोध में बस स्टाफ के द्वारा के सड़क के बीचोबीच बस को लगाकर कुछ देर तक जाम कर दिया. वहीं बहुत से यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य स्थान तक आने-जाने में फजीहत का सामना करना पड़ा. बाद में थाना पुलिस के आश्वासन पर जाम हटाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त
नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




