प्रताड़ना से तंग किसान ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

न ही जमीन रजिस्ट्री की न ही पैसा लौटाया पैसा मांगने पर देने से किया इन्कार मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस नासरीगंज : थाना अंतर्गत पोखराहां गांव में एक किसान ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. मृत किसान राजू सिंह (45 वर्ष) बताया जाता है. बताया जाता है कि उक्त किसान […]
विज्ञापन
न ही जमीन रजिस्ट्री की न ही पैसा लौटाया
पैसा मांगने पर देने से किया इन्कार
मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
नासरीगंज : थाना अंतर्गत पोखराहां गांव में एक किसान ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. मृत किसान राजू सिंह (45 वर्ष) बताया जाता है.
बताया जाता है कि उक्त किसान ने अपने ही गांव के व्यक्ति वीरेंद्र सिंह यादव को जमीन की खरीदारी के लिए थोड़ा- थोड़ा कर 4 लाख 50 हजार रुपया पांच बार में दे चुका था, लेकिन उक्त व्यक्ति ने न ही जमीन रजिस्ट्री की न ही पैसा लौटाया. जब उसने अपना ही पैसे में से अपने बच्चे की फीस जमा करने के लिए पांच हजार रुपया मांगने गया, तो उक्त व्यक्ति ने उक्त किसान को पैसा देने से इन्कार कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की. इससे आहत होकर उसने बुधवार सुबह तीन बजे में अपने ही घर में एक खुटी में गमछा बांध कर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी.
परिजन व ग्रामीणों की माने, तो अपना ही पैसा न देने और उसे प्रताड़ित करने से आहत होकर उसने आत्महत्या की. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने बच्चे की स्कूल की फीस को ले पांच हजार मांगने गया था, जिससे देने से इन्कार कर दिया.
किसान ने मरने से पहले लिखे अपने सुसाइड नोट में पैसे देने से आहत होने का जिक्र किया है. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के ही दो लोग वीरेंद्र सिंह यादव और उपेंद्र सिंह यादव पर पैसे लेकर न देने एवं प्रताड़ित करने को ले परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




